सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने रूपेश सिंह के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स निकाला और कई संदिग्धों की पहचान कर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। शनिवार को भी दो लोगों से पूछताछ की गयी। हालांकि उन दोनों से भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे एसआइटी अपराधियों तक पहुंच सके।
खास बात यह है कि इस मामले में परिजन भी पुलिस को कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। टेंडर, आपसी विवाद, पार्किंग विवाद को एसआइटी पूरी तरह खंगाल चुकी है, लेकिन अपराधी अभी भी एसआईटी की पकड़ से दूर है। एसआईटी द्वारा प्रतिदिन करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है। फरार शूटरों व लाइनर की तलाश में एसआईटी पटना, जहानाबाद, गोपालगंज, वैशाली, छपरा में भी छापेमारी कर लौट चुकी है। वहीं इस हत्याकांड का खुलासा कब होगा, शूटर व लाइनर कब तक पकड़े जाएंगे, पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।