2021/01/31

थाने में आरक्षक ने महिला सिपाही को मारी गोली...पुलिस महकमे में मचा हड़कंप ,मामला प्रेम प्रसंग का

DESK : अमरोहा ज‍िले के थाना आदमपुर क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 में तैनात सिपाही ने ज‍िले केे एक थानेे में तैनात मह‍िला सिपाही के सीने में गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फ‍िलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुुुई है।  

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र न‍िवासी युवती अमरोहा ज‍िले के एक थाने में तैनात है। चर्चा है कि उसका थाना सैदनगली क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 की गाड़ी 2797 पर तैनात हरियाणा के जिला कैथल के थाना कुंडरी क्षेत्र के गांव पाई निवासी सिपाही मनोज चौधरी पुत्र कृष्ण कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। दोनों 2018 बैच के पुलिस कर्मी हैं। महिला सिपाही अपनी सहककर्मी साथी के साथ नगर के एक मुहल्‍ले में क‍िराए का कमरा लेकर रहती थी। बताते हैं कि दोनों पुलिस कर्मियों में शादी न करने की बात को लेकर विवाद रहने लगा। महिला सिपाही शादी करने से इन्‍कार करने लगी थी। रविवार की शाम भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद सिपाही मनोज तमंचा लेकर उसके कमरे पर पहुंच गया। वहां पर पहले महिला सिपाही के सीने पर गोली मारी और फिर खुद के भी सीने पर गोली दाग ली। गोली की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, पुलिस अधीक्षक सुनीति, सीओ सत्येंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

महिला सिपाही को गोली मारने के बाद सिपाही के द्वारा खुद को मारने की घटना संज्ञान में आई है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने की जानकारी मिली है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

सुनीति, एसपी अमरोहा।