2021/01/21

समस्तीपुर में शराब के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को धर दबोचा,गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा

SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से शराब के साथ पुलिस ने दो धंधेबाजों को धर दबोचा। धराए धंधेबाजों को बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर बथुआ बुजुर्ग पंचायत से 375 एमएल वाले इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। 

वहीं धंधेबाज प्रमोद साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, इसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान फतेहपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में की गई है। 

विदित हो कि बीते सोमवार को उक्त धंधेबाज के खेत से पुलिस ने 5 कार्टन शराब बरामद की थी, जबकि उक्त धंधेबाज मौका पाकर भागने में सफल रहा था। दोनों गिरफ्तारी में एएसआइ फुलेंद्र सिंह, राजेश कुमार एवं सुशील चंद्र झा ने सक्रिय भूमिका निभाई।