SAMASTIPUR : घटहो ओपी क्षेत्र में पशु कारोबारी से लूट मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर लूट की राशि और पिस्टल के साथ लाइनर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।
दलसिंहसराय थाना पर प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटहो ओपी अंतर्गत मुसहरी चौर से 22 जनवरी को पशु कारोबारी (खस्सी बकरी खरीद करने वाले) पटना जिले के बाढ़ निवासी मो.सरफराज उर्फ बबलू से योजना बनाकर उसके ही एक दोस्त लाइनर मो.ताज ने अपने अन्य सहयोगी मो. राजा व शुभम के साथ मिलकर हथियार के बल पर मारपीट करते हुए 20 हजार रुपये छीन लिया था।
इस घटना के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सभी बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जिसमें घटहो ओपी प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्या, पुअनि शिव शम्भू प्रसाद सहित सशस्त्र बलों के द्वारा कांड की गहनता से छानबीन करते हुए तीन अपराधी को उसके घर से हथियार, बाइक व लूट के 17 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना में पीड़ित मो.सरफराज उर्फ बबलू के ही दोस्त लाइनर घटहो ओपी के भैरोपट्टी निवासी अब्दुल गफूर के पुत्र मो.ताज के पास से 11 हजार रुपये सहित एक बाइक उसके साथी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सलखन्नी निवासी धनंजय पोद्दार के पुत्र शुभम कुमार के पास से पिस्टर एंव गोली व 3 हजार नकद एवं रहिमपुर प्यारे के मो. अद्दुद के पुत्र मो. राजा के पास से तीन हजार नकद बरामद किया गया है।
वही घटना में एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी को आवश्यक करवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
INPUT-DAINIK JAGRAN