2021/01/08

मामूली बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में हुआ विवाद, पुलिस ने थाने में ही करवा दिया दोनों का शादी

DESK :  संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र के नीबा होरिल गांव के सजातीय युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद उत्पन्न हुआ तो प्रेमिका ने डायल 112 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी।

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाई। शुक्रवार को हुई पंचायत में दोनों की शादी की सहमति बन गई। पुलिस की मौजदूगी में परिजनों ने दोनों की शादी करा दी।

नीबा होरिल गांव निवासी 28 वर्षीय जगजीवन पुत्र ओमप्रकाश और उसी गांव की 22 वर्षीय रीमा पुत्री रामबेलास के बीच लंबे समय से नजदीकियां थी। दोनों में किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। जिसके कारण रीमा ने डायल 112 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी।

शुक्रवार को दोनों पक्षों को महुली थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता हुआ। दोनों की शादी कराने को सहमति बन गई। 

उसके बाद महुली थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में जगजीवन और रीमा की परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई। पति- पत्नी के रूप में जीवन निर्वहन की दोनों ने कस्में खाईं और एक- दूसरे को माला पहनाया।
शुक्रवार को दोनों पक्षों को महुली थाने पर बुलाया गया। 

दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता हुआ। दोनों की शादी कराने को सहमति बन गई। उसके बाद महुली थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में जगजीवन और रीमा की परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई। पति- पत्नी के रूप में जीवन निर्वहन की दोनों ने कस्में खाईं और एक- दूसरे को माला पहनाया.

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन आपस में शादी कराने पर रजामंद हुए और फिर उनकी शादी भी करा दी। इस मौके पर रजवंत सिंह उर्फ राजू, अरविंद कुमार, गीता देवी, अजीत, संतोष, पराग, सिकंदर, सीमा आदि मौजूद रहे।
Input-amar ujala