SAHARSA : इस वख्त की बड़ी खबर सहरसा से है जहाँ दो महिला, दो बच्ची, एक युवक को जहर देने का आरोप परिजन ने लगाया है। वहीं 40 वर्षीय युवक संजय यादव को तेज धारदार हथियार से मारकर जख्मी करने का आरोप संजय यादव के दोस्त मुन्ना नामक युवक पर लगा है।
जहर खिलाये गये पाँचों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है वहीं बुरी तरह जख्मी संजय यादव का ईलाज निजी नर्सिग होम में चल रहा है। घटना सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गाजीपैता गाँव की है।
परिजनों की माने तो मुन्ना नामक युवक से जेल में संजय यादव से दोस्ती हुई थी जिसके बाद तकरीबन 9 दिन पहले संजय यादव के घर आया और रहने लगा जिसके बाद रात में खाना में जहर मिला दिया और संजय यादव पर तेज धारदार से हमला कर घर से नगदी सहित जेवर लेकर फरार होने की बात कही। इस बाबत सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष ने कहा की घायल संजय यादव का आपराधिक इतिहास है उसके दोस्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा