SAHARSA : खबर सहरसा से है जहाँ चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है ये चोरी की वारदात सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नंबर 5 स्थित पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद साह के बंद पड़े मकान में दी गई है जहाँ तकरीबन 12 लाख रुपए के जेवरात सहित सामान की चोरी की वारदात हुई है।
पीड़ित की माने तो तकरीबन 12 लाख की चोरी हुई है। एक शादी समारोह में पूरा परिवार मुम्बई गये हुये थे, वहाँ से आने के बाद गाँव में काम था गाँव चले गये वापस लौटने पर घर का सारा ताला टूटा था जब घर के अंदर गये तो गोदरेज का ताला भी टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।जिसकी सूचना सदर थाना को दी गई।इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा