BIHAR : हमर बबुआ चल गईल, हमर बबुआ मर गईल हो... छपरा के तरैया में मुन्नी देवी के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। एकलौते बेटे राजा बाबू को खोने का दर्द शायद ही कोई बांट सके, लेकिन उसकी चीत्कार से पूरा नंदनपुर गांव महसूस कर रहा था। गुरुवार को अपनी मां के साथ हेल्थ सेंटर जा रहे राजा बाबू (5 साल) को एक कार ने कुचल डाला।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नी देवी अपनी बहन और बेटे के साथ टीका लेने हेल्थ सेंटर जा रही थी। इसी दौरान उसने तो सड़क पार कर लिया लेकिन राजा बाबू आगे भाग गया। इसी में कार ने उसे रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक पल में उजड़ गई दुनिया
मुन्नी देवी के पेट में 6 माह का गर्भ पल रहा है। गुरुवार को वह टीका लेने के लिए हेल्थ सेंटर जा रही थी, जहां सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। मुन्नी के साथ राजा बाबू के साथ उसकी बहन भी थी। मुन्नी देवी सबसे आगे थीं। उसने सड़क पार कर लिया। मौसी के साथ राजा था।

मां को आगे जाते देख वह दौड़कर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक कार आई और एक पल में सबकुछ खत्म हो गया। राजा बाबू दो संतानों में सबसे बड़ा था। इसके बाद एक बेटी है। गर्भावस्था के दौरान वह अपने मायके नंदनपुर आई हुई थी। मूलतः वह मकेर थाना के जगदीशपुर निवासी राजेश महतो की पत्नी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौसी रीता कुमारी बार-बार बेहोश हो जा रही है। राजा बाबू के नाना जयप्रकाश महतो ने बताया कि पिछले ही दिनों मुन्नी यहां आई थी। बच्चा अपनी मां के साथ चला गया। इसलिए मौसी भी उसके साथ गई थी, लेकिन यह अनहोनी हो गई।