2021/01/09

बिहार में ट्रक पर लदी 550 कार्टन शराब जब्त, पुलिस को देख धंधेबाज फरार

MUZAFFARPUR : जिले के सरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लदी 550 कार्टन शराब जब्त की है। इस दौरान धंधेबाज फरार हो गया। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि रेवा रोड स्थित आएमा टॉल प्लाजा के निकट शराब ट्रक खड़ी है। 

सूचना पर सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त ट्रक को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में शराब के धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है। जिसके आधार पर धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय शराब सिंडकेट में शामिल धंधेबाजों के द्वारा शराब की खेप को मंगवाया गया था।