2021/01/07

समस्तीपुर में ATM से निकले अधकटे 500 के तीन नोट,बैंक कर्मियों के प्रति नाराजगी जता रहे थे स्थानीय लोग

SAMASTIPUR : उजियारपुर बाजार स्थित एक एटीएम से पांच सौ के तीन नोट अधकटा निकलने से युवक भौंचक रह गया। लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी मो नसीम का पुत्र मो शमीम एटीएम के समक्ष लोगों को अधकटा नोट दिखाते हुए कहा कि उसने पंद्रह सौ रुपये इंडिया नंबर वन एटीएम से निकाला, जिसमें पांच सौ का तीन नोट निकला। इसमें दो नोट का आधा टुकड़ा गायब है।

जबकि एक पूरी तरह रद्दी है। एटीएम से इस तरह के नोट निकलने से स्थानीय लोगों ने खेद प्रकट करते हुए बैंक कर्मियों के प्रति नाराजगी जता रहे थे। जबकि उक्त एटीएम के किसी पदाधिकारी से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 

बता दें कि उजियारपुर बाजार के एक अन्य एटीएम से पिछले साल कई नकली पांच सौ के नोट एक ग्राहक को मिला था। लोगों ने बताया कि अगर इस तरह एटीएम से गलत नोट निकलता रहा तो इसपर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
Input-dainik jagran