BEGUSARAI : बेगूसराय में दो भाइयों के बीच विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। बड़े भाई की ओर से आये लोगों ने पीट-पीट कर छोटे भाई का सर फोड़ दिया। पूरी घटना स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद कर ली।
आग लगाने के विरोध में मारपीट
घायल रंजन कुमार ने बताया कि हमारा छोटा भाई टेंट-शामियाने का काम करता है। अचानक दस से पंद्रह की संख्या में बदमाश पहुंचकर उसकी झोपड़ी में आग लगाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर उनलोगों ने रंजन कुमार पर लाठी से हमला कर दिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
पुलिस बता रही जमीन विवाद
घटना के संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ये लोग तीन भाई हैं। मंझले भाई रंजन और उसके बड़े भाई रंजीत सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रंजीत के तरफ से आये लोगों ने सबसे पहले छोटे भाई की झोंपड़ी में आग लगा दी।
उसमें रखा टेंट-शामियाना का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद ही रंजन और उसके बड़े भाई के बीच मारपीट होने लगी। इस मारपीट में रंजन सिंह के साथ ही रंजीत सिंह का पुत्र घायल हो गया।फिलहाल दोनों घायलों का अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Input-dainik bhasker