PATNA : पटना में जालसाजों ने मोबाइल नंबर हैक कर एक निजी स्कूल के बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये गायब कर दिए। यह मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। निजी स्कूल का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में था।
निहाल के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
9.75 लाख रुपये निहाल नाम से ट्रांसफर हुआ है। पुलिस एसआइबी के अधिकारियों के जरिए पता कर रही है कि निहाल कौन है और इसके खाते कब खुले। वहीं पुलिस इस बिन्दु पर भी पड़ताल कर रही है कि आखिर जालसाजों तक मोबाइल नंबर कैसे पहुंचा? पुलिस मामले में साइबर सेल से भी मदद ले रही है।
जक्कनपुर थाने में शनिवार को निजी स्कूल के खाते से क्लोन चेक के जरिए 9.75 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। निजी स्कूल के प्राचार्या को इस बात की जानकारी तक हुई, जब जालसाज दूसरा क्लोन चेक जमा कर 6.70 लाख रुपये निकासी की कोशिश की जा रही थी। लेकिन, बैंक कर्मी रुपये ट्रांसफर करने से पहले प्राचार्या से फोन कर चेक सही है या गलत पूछ बैठा।