2021/01/30

बड़ी खबर : इसबार इंटर की परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आ सकते हैं परीक्षार्थी, ठंड को देखते हुए बिहार बोर्ड ने लिया फैसला

PATNA : बिहार विद्यालय इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थी जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र में करेंगे प्रवेश।
शीतलहर को लेकर जूता मोजा पहन का परीक्षा केंद्र में जाने की बोर्ड ने जारी की अनुमति।पूर्व में बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर ना जाने का आदेश दिया था.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडियेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जिसका समापन 13 फ़रवरी को होगा. इसके पहले समिति की ओर से यह निर्देश जारी किया गया था की परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने की मनाही होगी. 

लेकिन समिति के इस निर्णय का विरोध होने लगा. विरोध को देखते हुए समिति ने अपने ही निर्णय को वापस ले लिया है. समिति की ओर से आज जो निर्देश जारी किया गया है. उसमें कहा गया है की परीक्षार्थी जूता मोजा पहनकर परीक्षा देने आ सकते हैं. 

कहा गया है की राज्य में जारी शीतलहर के कारण यह निर्णय लिया गया है. समिति के इस निर्णय से परीक्षार्थियों को राहत मिली है.