इसमें 12 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा खगड़िया में 8 अभ्यर्थियों द्वारा सेंटर से कॉपी लेकर भागने की शिकायत मिली है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पर्षद के अध्यक्ष के.एस. द्विवेदी ने कहा कि खगड़िया में एक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफर के द्वारा चोरी कराए जाने की शिकायत मिली है। उसे परीक्षा के दौरान ही पकड़ लिया गया। साक्ष्य मिला तो केंद्राधीक्षक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
पर्षद अध्यक्ष बोले-कदाचार के मामले बहुत कम
द्विवेदी ने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर हुई परीक्षा में कदाचार के मामले बहुत अधिक नहीं हैं। परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में 634 केंद्र बनाए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए कुल 257276 अभ्यर्थियों को ई प्रवेश पत्र जारी किया गया था। पर्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी कमलाकांत प्रसाद के अनुसार परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सभी उपाय किए गए थे।