SAMASTIPUR : रोसड़ा अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक नील कमल सिंह द्वारा रोसड़ा थाना में विगत दिनो दर्ज कराए गए मुकदमा संख्या - 339/2020 को लेकर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने गहरी नाराजगी जतायी है।
उन्होने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह की घटना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा पर कुठाराघात है। कहा कि मीडिया अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले निर्भीक संवाददाताओं पर मुकदमा दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है।
यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक पहलू है l राजद जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों पर किए गये मुकदमा को वापस लेने व पत्रकारों को राहत प्रदान करने की मांग की है l