SAMASTIPUR : बैंक तथा ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था तथा वित्तीय संस्थानों में आपराघिक घटनाओं को रोकने के लिए एसपी विकास वर्मन के आदेश पर सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने शहर के विभिन्न बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर ऑडिट किया।
सीसीटीवी कैमरों तथा उनकी गुणवत्ता की जांच
बैंक अधिकारियों के साथ बैंक, एटीएम के सेंसर अलार्म, 24 घंटे सुरक्षा के लिए हथियार बंद गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों तथा उनकी गुणवत्ता की जांच की। हालांकि सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली। कुछ स्थानों पर एकाध सीसीटीवी कैमरा खराब मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के लिए कहा गया।
बैंक अधिकारियों को आरबीआइ की गाइडलाइन अनुसार बैंक, एटीएम की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाने तथा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। डीएपी ने कहा कि बैंक में आने वाले लोगों के मुंह पर मास्क और दो गज दूरी नियम का पालन होना चाहिए। वहीं बैंक के बाहर बेवजह खड़े लोगों को फटकार लगाकर हटाया गया। डीएसपी ने कहा कि बैंक प्रबंधको को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि वर्तमान स्थिति में जो बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मापदंड है। उनको पहले से बेहतर है और नए प्रौद्योगिकी यंत्र लाकर और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधको को सख्त निर्देश दिया गया है कि बैंक परिसर में स्थानीय पुलिस प्रशासन का काॅन्टेक्ट नंबर अंकित करें। ताकि लोग समय पर सहायता ले सकें। और असामान्य गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे ।
बताया कि पुलिस बैंक और एटीएम की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाते हुए दिन-रात निरंतर गश्त के दौरान बैंक और एटीएम पर निरंतर कड़ी नजर रखे हुए है। बता दे कि दरभंगा स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड के बाद समस्तीपुर पुलिस भी काफी चौकशी बरत रही है।
सभी थाना अध्यक्ष को आदेश दिया गया है कि अपने अपने थाना क्षेत्र के शीमा पर वाहनों की सघन जाच अभियान चलाए। बैंक व पेट्रोल पंप पर पूरी नजर रखें। डीएसपी ने बताया कि शहर में पुरानी दुर्गा स्थान , माल गोदाम चौक , मगरदही घाट , माधुरी चौक सहित कई स्थानों पर सघन वाहन जाच अभियान चलाया जा रहा है ।
वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी सघन बैंक व वाहन जाच की गई। जाच अभियान में नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार रॉय , दारोगा प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था ।