SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज में धांधली, आंगनबाड़ी सेविका से प्रतिमाह वसूली पर रोक लगाने, थाना में भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि मांगों को लेकर माकपा की ओर से विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय पर विशाल जन प्रदर्शन किया गया। सभा की अध्यक्षता व संचालन श्याम किशोर कमल ने किया।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव कॉ.अवधेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार नए कृषि कानून को लागू कर देश के किसानों को जिंदगी को तबाह और बर्बाद करने पर अमादा है। इसी के खिलाफ दिल्ली सहित पूरे देश में किसानों का आंदोलन चल रहा है।किसान आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त किया है।
तथा किसान आंदोलन के समर्थन में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह स्थानीय विभूतिपुर विधायक कॉ.अजय कुमार ने कहा कि विभूतिपुर की जनता ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लाल झंडा को फिर से चुना है और मेरे ऊपर यह जिम्मेवारी दिया है। आपके विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे ।
प्रखंड के कई कार्यालयों में भ्रष्टाचार चल रहा है। इसके खिलाफ आज का यह आंदोलन चल रहा है। जनता के साथ नाइंसाफी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार का शिकायत मिलती है। तो वैसे तत्व पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान आज अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।हमारा समर्थन उनके साथ है।
सभा को जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य रामदयाल भारती,जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, महेश कुमार, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ महतो, सिया प्रसाद यादव, राजगीर यादव, नवीन सिन्हा, शशिकांत झा, रामदेव राय, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार आदि ने संबोधित करते हुए प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट