2020/12/23

SAMASTIPUR : आशा बहाली में चकहवीब पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप.....

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के चकहबीव पंचायत के जनताओं ने उक्त पंचायत के मुखिया हमीद मियां पर आशा बहू की बहाली में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विभूतिपुर एवं स्थानीय विधायक कॉ०अजय कुमार को एक आवेदन देते हुए चयन प्रक्रिया भंग करने की मांग किया है। 

दिए गए आवेदन में बताया गया है कि प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चकहवीब के वार्ड संख्या- 7 में 12 वार्ड की महिला को आशा बहू में बहाली मुखिया हमीद मियां के द्वारा कर दी गई है। जो नियम के विरुद्ध है। इस बहाली में ना कोई आमसभा हुई और ना किसी भवन पर विज्ञापन चिपकाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला तब प्रकाश में आया जब आशा बहू जनगणना के लिए क्षेत्र में घूमी तो यह चर्चा का विषय गांव में बन गया कि आखिर इस की बहाली कब हुई ।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट