2020/12/29

SAMASTIPUR : शिक्षक स्व.राम यत्न कुमार एक समर्पित और आदर्श शिक्षक थे - समाजसेवी अभिषेक कुमार "अनल"

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर प्रखंड के खोखसाहा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के प्रांगण में मध्य विद्यालय कापन के दिवंगत शिक्षक स्व. राम यत्न कुमार के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक अश्रुपूर्ण याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उन्हें स्मरण करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो,समाजसेवी अभिषेक कुमार अनल ने उन्हें एक समर्पित और आदर्श शिक्षक बताया। 

वहीं नेशनल पब्लिक स्कूल खोकसाहा के प्राचार्य जितेंद्र कुमार,रामानंद दिनकर,उमेश कुमार,संतोष कुमार,रंजीत कुमार,सौरभ कुमार,अमरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शिक्षा जगत का नायाब हीरा बताया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों,विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित कर उनके अच्छे व्यवहार एवं उनके उत्कृष्ट चरित्र के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट