2020/12/22

SAMASTIPUR : गणित दिवस के रूप में महान गणितज्ञ श्रीरामनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नरहन स्थिति मैथ जंक्शन में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जयन्ती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर बच्चों के बीच गणित का प्रतिस्पर्धा क्विज प्रतियोगिता करवाया गया। जिसमें 12वीं वर्ग के लड़का में प्रथम स्थान सिंटू कुमार और सोनू निगम, द्वितीय स्थान मो. दिलशेर और तृतीय स्थान सोनू कुमार सहनी ने प्राप्त किया। 

वहीं बालिका समुह में प्रथम स्थान आशा कुमारी, द्वितीय स्थान स्वाति कुमारी एवं तीसरा स्थान पूजा कुमारी ने बनाया। बच्चों के बीच गणित का  विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह का महत्व है। इसकी जानकारी दी गई एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए बच्चों को उत्साहित किया गया। 

वहीं नए पैटर्न पर आधारित परीक्षा में बच्चों को कैसे अधिक से अधिक संख्या प्राप्त हो इसकी टिप्स दी गई।इसके अलावा 11वीं वर्ग के छात्र- छात्राओं के लिए आगामी 4 जनवरी से 12वीं का नया बैच प्रारंभ होने की जानकारी दी गई।साथ ही बच्चों को 12वीं की पढ़ाई को कैसे सही ढंग से किया जाय, कैसे अपना समस्या का समाधान किया जाय। 

इसकी जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए संस्थान के संचालक टीबी सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया एवं शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट