SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर बम्बैया में मारपीट की घटना में पिता पुत्र जख्मी हो गए। पीड़ित गीता चौधरी ने गांव के ही राधा कृष्ण चौधरी, विपिन चौधरी, सोनू चौधरी, गौतम चौधरी और खानपुर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर निवासी मुरारी झा को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।उन्होंने बताया कि उसका पुत्र पशुपति चौधरी और पवन चौधरी अपने निजी केवाला जमीन में लगे परवल तोड़ रहा था।
इसी बीच आरोपी एकमत कर षड्यंत्र रच कर लाठी डंडा से लैस होकर परवल खेत में आया। गाली- गलौज करते हुए बड़े पुत्र पशुपति चौधरी पर जान मारने की नियत से लाठी डंडा से मारना शुरू कर दिया। बचाने गया तो उसे और उसके पुत्र पवन चौधरी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज कराने जा रहा था कि रास्ते में घेर लिया।
किसी तरह स्थानीय पीएचसी पहुंचकर पुत्र का इलाज करवाया। आगे कहा है कि आरोपी ने उसके खेत से करीब 50 किलो परवल, जिसकी कीमत 2500 रूपये था, ले लिया। घटना का कारण पूर्व से न्यायालय में लंबित मामला बताया है।
साथ ही कहा है कि आरोपी बार-बार उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता रहा है। वहीं घटना के संबंध में थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट