SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया वार्ड संख्या- 3 निवासी सुरेश पंडित ने पिस्तौल के बट से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर देने व फायरिंग की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह अपने दरवाजे पर था कि जोर-जोर से हल्ला करते हुए मुकेश कुमार पंडित, श्रीचरण पंडित, लुखिया देवी लगभग 8 से 10 अज्ञात लोगों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी मुकेश कुमार पंडित लोहे के रड से जान मारने की नियत से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया और दोनों पैर तोड़ दिया।
आरोपी श्रीचरण पंडित पिस्तौल निकालकर फायरिंग करते हुए सिर पर बट से प्रहार कर दिया। जिससे खून बहने लगा और वह दरवाजे पर गिर गया। आरोपी लुखिया देवी सीना पर बैठकर मारपीट की। इसके बाद सभी घर में घुसकर करीब एक लाख रूपये का जेवरात, कपड़ा, बक्सा, 25 हजार नगद रूपये आदि लूट लिया।
घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों के जुटने पर जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। विगत 26 नवम्बर को भी एक घटना होना बताया है। संदेह जताया है कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। वहीं घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट