SAMASTIPUR : रोसड़ा SDO ब्रजेश कुमार ने गन्ना लदे वाहनों को दिन में परिचालन पर रोक लगा दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में उन्होंने गन्ना लदे ट्रक एवं ट्रैक्टर के परिचालन से यातायात और सड़क जाम की समस्या होने तथा क्षमता से अधिक लोड रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बने रहने की बात कही है।
उन्होंने दिन में ट्रकों के परिचालन से ट्रक के रूट में पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाम की समस्या उत्पन्न होने के कारण क्रय केंद्रों को दिन में गन्ना लदे ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को इस ओर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
दूसरी और एसडीओ ने चीनी मिल हसनपुर के कार्यपालक उपाध्यक्ष को भी अपने क्रय केंद्रों पर दिन में गन्ना लदे ट्रकों का परिचालन रोकने तथा अधिक लोड पर रोक लगाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। साथ में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को भी गन्ना लदे वाहनों के परिचालन वाले रूटों एवं मुख्य सड़कों का निरीक्षण कराकर लू•ा विद्युत तारों को दुरुस्त करने को कहा है।