DESK : रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्टीरियल तथा आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का शेड्यूल जारी कर दिया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पूरा शेड्यूल रिलीज किया गया है जिसे चेक करने का लिंक वेबसाइट के होमपेज पर ही मौजूद है. इसके अलावा एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी तथा मॉक टेस्ट के लिए लिंक भी जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है, वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर विजिट करें.
जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होंगी. परीक्षा 4 दिनों तक दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी तथा 18 दिसंबर को खत्म होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 10:30 से होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगी. उम्मीदवार ध्यान रखें कि रिपोर्टिंग टाइम एग्जाम के टाइम से एक घण्टा पहले का है. उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही एग्जाम सेंटर पहुंचें.
एग्जाम में एंट्री पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे. उम्मीद है कि एग्जाम से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने के लिए उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने एग्जाम सेंटर और सिटी की जानकारी आज 05 दिसंबर को ही जारी कर दी है. बोर्ड अब NTPC भर्ती के लिए CBT 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी करेगा. किसी भी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें