RANCHI : RPF के रांची पोस्ट की सक्रियता के कारण रविवार को परिवार को बिना बताए दिल्ली भाग रही नाबालिग को पकड़ लिया गया। पकड़ी गई 17 साल की नाबालिग रांची के धुर्वा इलाके की रहने वाली है। वह बिना टिकट के राजधानी एक्सप्रेस से बरकाकाना तक पहुंच गई थी।
शक होने पर TTE ने इसकी सूचना RPF को दी। RPF ने मूरी में उतारकर लड़की से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। बाद में लड़की को GRP के सामने उनके परिजनों को सौंपा गया।
घर से भाग कर दिल्ली काम करने जा रही थी
उप निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि लड़की के पास न ही टिकट था और न ही किसी प्रकार का पहचान पत्र। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली काम करने जा रही थी।
परिजनों को जब इसकी जानकारी दी गई तो वे रांची के धुर्वा से देर रात बरकाकाना स्टेशन पहुंचे। जिन्हें GRP प्रभारी, RPF प्रभारी, चाइल्ड लाइन बरकाकाना के समक्ष सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया