2020/12/28

प्रेमी से मिलने के लिए घर से भागकर सिकंदराबाद जा रही थी प्रेमिका, बीच रास्ते में टूट गया दिल

RANCHI : आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठी एक किशोरी को पकड़कर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। वह दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही थी। नन्हे फरिश्ते की टीम ने उससे पूछताछ की तो बताया कि वह मधुबनी थाना क्षेत्र से भागकर सिकंदराबाद अपने ब्वायफ्रेंड के पास जा रही थी। 

रास्ते में ही उसने ब्वायफ्रेंड को फोन किया और बताया कि वह भाग कर उससे मिलने आ रही है। इस पर ब्वायफ्रेंड ने अपने पास आने से मना किया। इसके बाद किशोरी रांची रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी। चाइल्ड लाइन ने किशोरी के स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन उसे लेने के लिए आ रहे हैं।

बिहार के मधुबनी की एक लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए सिकंदराबाद जा रही थी। लेकिन अपने प्रेमी से धोखा मिलने पर वह रांची रेलवे स्‍टेशन पर उतर गई। आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर बैठी एक किशोरी को पकड़कर चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया। यह किशोरी प्लेटफार्म नंबर दो पर डरी सहमी बैठी हुई थी।

रांची रेलवे स्‍टेशन पर तैनात रेलवे की नन्हे फरिश्ते की टीम ने जब बदहवास बैठी लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने घर बिहार के मधुबनी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से भागकर सिकंदराबाद अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के पास मिलने जा रही थी।  रास्ते में ही उसने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को फोन किया और बताया कि वह घर से भाग कर उससे मिलने आ रही है।

घर से भागने की जानकारी देने पर ब्वॉयफ्रेंड ने उसे अपने पास आने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की बीच में ही ट्रेन को छोड़कर रांची रेलवे स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। चाइल्डलाइन ने किशोरी के सिमरा गांव स्थित उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन उसे लेने के लिए रांची आ रहे हैं।