SAMASTIPUR: नल-जल योजना में राशि निकासी कर रुपये का गबन कर लिए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिघिया प्रखंड की वारी पंचायत के पंचायत सचिव प्रमोद राय ने वार्ड नंबर- 3 सदस्य लक्ष्मण सदा की पत्नी सखिया देवी एवं सचिव रंजीत राम की पत्नी कविता देवी पर यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें मुख्यमंत्री पेयजल योजना एवं नाली पक्की करण योजना कार्य पूर्ण नहीं करने एवं पैसा निकासी कर गबन करने का आरोप है। बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में नल जल के लिए राशि उपलब्ध कराया गया था।
जिसका वार्ड मेंबर एवं सचिव दोनों ने मिलकर राशि को गबन कर लिया है। जिससे पंचायत के लोगों में भारी आक्रोश है। सिघिया के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कर अनुसंधान करने की बात कही है