2020/12/03

समस्तीपुर में पतंग उड़ाने को ले विक्षिप्त के साथ बेरहमी से मारपीट

SAMASTIPUR:विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में पतंग उड़ाने को लेकर एक विक्षिप्त युवक इजराइल के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना हुई है। इसको लेकर वार्ड एक निवासी विक्षिप्त युवक के भाई जासीम ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कहा है कि उसका भाई विक्षिप्त है। 
वह अपने घर से उत्तर दिशा में पतंग उड़ा रहा था। तभी शंभु राय की पत्नी रेणु देवी ने गाली-गलौज देते हुए उसके भाई के पतंग का धागा तोड़ दिया और धक्का देकर गिरा दिया। दोनों में गाली-गलौज होने लगा। उसके बाद वह घर चली गई। उसने लोगों के सहारे अपने भाई को उठाकर अपने घर लाया।

 कुछ ही समय बाद संजय राय, कृष्ण मोहन राय, रोशन कुमार और अज्ञात सभी मिलकर घर में घुसकर उसके भाई को मारते-पीटते गले में गमछा लगाकर घसीटते हुए ले गया। हाथ-पैर बांधकर उलटा दिया। लाठी-डंडा से मारपीट किया। प्रशासन की मदद से उसके विक्षिप्त भाई का रस्सी से बंधे हाथ पैर खोला गया।

 इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। कहा है कि लाठी से मारपीट के कारण सीने की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ली जाएगी।