2020/12/05

समस्तीपुर :मुसरीघरारी में हटाया जाएगा अतिक्रमण,DM का आदेश

SAMASTIPUR : DM शशांक शुभंकर के आदेश पर मुसरीघरारी चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसकी सूचना थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने शुक्रवार को माइक से प्रचार कर सड़क पर लगाए गए दुकानदारों, ऑटो चालकों, फल दुकानदारों, वाहन पार्किंग करने वालों को जानकारी दी। 

थानाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि शनिवार को अतिक्रमण करने वाले सभी लोग अपने-अपने सामने किए गए अतिक्रमण को खाली कर लें, अन्यथा जबरन अतिक्रमण को खाली कराया जाएगा।

 थानाध्यक्ष ने बताया कि मुसरीघरारी चौराहा पर हर रोज जाम लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण है। सड़क पर से अतिक्रमण खाली हो जाने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।