SAMASTIPUR : रोसड़ा पुलिस द्वारा की गई छापामारी में 32 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा पुलिस को देख फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में सअनि मोहम्मद मुस्तकीम खान के ब्यान पर रोसड़ा थाना में नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिसमें गुरुवार की रात में गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर पुरानी अस्पताल के निकट एक युवक को तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान पुरानी चौक निवासी प्रकाश पासवान का पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है।
और पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर वार्ड नंबर 2 नायक टोली में विक्की सहनी के यहाँ छापामारी की गई जहां से 2 कार्टून में बंद 29 बोतल शराब बरामद की गई है।
हालांकि पुलिस को देख कारोबारी भागने में सफल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद ने बताया कि दोनो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।