DESK : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंदरी शहर के एक सरकारी जूनियर कॉलेज की क्लास में एक नाबालिग जोड़े शादी कर ली है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरमीडियट सेकेंड ईयर में MPC पढ़ रहे दो विद्यार्थियों ने पिछले महीने की 17 तारीख को अपने क्लास रूम में ही शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी का पूरा वीडियो रिकार्ड किया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को मंगलसूत्र पहनाते समय वहां पर उपस्थित विद्यार्थियों ने उसका वीडियो बनाया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब इसकी खबर कॉलेज के प्रिंसिपल तक पहुंची।
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क किया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तीनों छात्र कक्षा में शादी के लिए उस दिन सुबह 9 बजे से एक घंटे पहले कॉलेज पहुंचे थे।