2020/12/02

कृषि कानूनों के खिलाफ में विपक्ष का प्रदर्शन, पटना के डाकबंगला पर वाम दलों की नारेबाजी, किसानों के समर्थन में फूंका पुतला

BIHAR:कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष का पूरे प्रदेश में आज प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी सहित कई जिलों में वाम दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं।

 केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

 पटना बुद्ध स्मृति पार्क के पास आयोजित सभा में कन्हैया ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। किसानों को कोई भड़का नहीं रहा है। वे खुद अपने हितों के लिए डटे हुए हैं।