VAISHALI : शराबबंदी के बाद सरकार एवं पुलिस की सख्ती के बीच कारोबारी भी बाज नहीं आ रहे हैं। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुर्गिया चौक गांव के समीप पुलिस ने गुरुवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर नारियल से भरे बोरे के बीच में छुपाकर ले जायी जा रही विदेशी शराब के साथ एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वहीं से दो लक्जरी कार एवं एक अपाची बाइक के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया है। पकड़ा गया धंधेबाज विकास कुमार चौधरी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर मोरवा गांव निवासी बताया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के मुर्गिया चौक के समीप शराब से लदा एक ट्रक जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला, एसआई केके सिंह एवं पुलिस बल के साथ मुर्गिया चौक पहुंचे। कुछ ही देर के बाद एक ट्रक, बोलोरो, एक जाईलो कार एवं एक अपाची बाइक से शराब के धंधेबाज आ रहे थे।
पुलिस को देखते ही छोटी गाड़ी से शराब धंधेबाज पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस ने अपाची मोटरसाइकिल पर सवार एक शराब कारोबारी को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक और लग्जरी गाड़ी की तलाशी ली तो ट्रक में विदेशी शराब बरामद की। ट्रक पर 115 कॉर्टन अंग्रेजी शराब नारियल के बोरा के बीच छुपाकर रखी गई थी।