2020/12/01

दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रक से टकराई स्‍कॉर्पियो, दो लोगों की मौत, दो सवार जख्‍मी

BIHAR-GAYA जिले केआमस थाना क्षेत्र के महापुर गांव के समीप सोमवार देर रात स्कॉर्पियो  और कंटेनर की टक्‍कर में स्‍कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार कराया जा रहा है। हालांकि पुलस अभी केवल एक मौत की पुष्टि कर रही है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद के देव से जहानाबाद के लिए निकली स्कॉर्पियो महापुर में जीटी रोड पर कंटेनर से टकरा गई। उसमें राज किशोर सिंह (35) की मौत घटनास्थल पर हो गई।

 स्कॉर्पियो में सवार संत सिंह और सुमंत कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्‍त कर लिया गया है।