2020/12/01

बिहार पुलिस ने 60 लीटर शराब किया जब्त, सात धंधेबाज गिरफ्तार

BIHAR-पश्‍चिम चंपारण पुलिस की दबिश के बावजूद क्षेत्र में शराब का धंधा फल फूल रहा। बीती रात पठख़ौली ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 60 लीटर शराब जब्त किया। इस दौरान कुल सात धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े।

 ओपी प्रभारी धर्मवीर भारती ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने धावा बोला। गिरफ्तार धंधेबाजों में शर्मा साहनी, मनोज पासवान, बेचू मुसहर आदि शामिल है। पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया। सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा जा रहा।