GAYA : बिहार में एक बार फिर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल गया जिले से बलात्कार की एक घटना सामने आई है. नाबालिग लड़की से बलात्कार कर बदमाशों ने उसी के सलवार का नाड़ा निकलकर उसका गला घोंट दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खेत से नाबालिग का शव बरामद किया. मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है.
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी या उसकी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी. घटना के बाद बेला गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद सुबह के 8 बजे मेन थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी गई थी, मगर पुलिस घटनास्थल पर 12 बजे पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.
मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे विधि व्यवस्था डीएसपी सुजीत कुमार प्रभात ने जैसे-तैसे स्थानीय लोगों को समझाया. उन्होंने बताया कि शौच को गई नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी जाने का मामला है. हालांकि लोगों का कहना है कि युवती के साथ दरिंदों ने बलात्कार किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
First Bihar news