2020/12/24

समस्तीपुर थाने में की फरियाद, नहीं हुई सुनवाई, लाचार होकर अनशन पर बैठा परिवार

SAMASTIPUR : भू माफियाओं द्वारा जबरन निजी भूमि कब्जा का लेने के खिलाफ पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बुधवार को सरकारी बस पड़ाव में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

 इस संबंध में पीड़ित जितवारपुर हसनपुर वार्ड 03 निवासी सीताराम महतो ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त से गांव के ही कतिपय लोगों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा जमा लिया। 

स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना भी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर जितवारपुर निजामत निवासी राजा महतो ने बताया कि भू माफियाओं ने जबरन उनकी निजी भूमि पर कब्जा जमा लिया है। और परिवार के सदस्यों से मारपीट भी की।

इस बाबत थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई। लेकिन, अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। DM को आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।