BEGUSARAI : गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने रेप का प्रयास करने और चाकू मार कर जख्मी करने के आरोपी को थाना से छोड़ने की शिकायत एसपी अवकाश कुमार से की है। पीड़िता का कहना है कि 21 दिसम्बर की रात मो छोटु मेरे घर में घुस गया और मेरे साथ दुराचार का प्रयास किया।
विरोध करने में मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मैं जख्मी हो गई। हो हल्ला सुन कर लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। फिर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ओपी से आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। गढ़हरा ओपी प्रभारी रंजन ठाकुर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पीआर पर छोड़ने का आदेश दिया गया था।