SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाने के भटगामा गांव स्थित बलान नदी से बच्चों ने रविवार को बोरा में बंद भारी संख्या में आधार कार्ड बरामद किया है। आधार कार्ड मिलने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ नदी किनारे जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या दो मुस्लिम टोल के कुछ बच्चे नदी किनारे शौच करने पहुंचे। इसी दौरान सभी की नजर नदी किनारे सटे एक बंद बोरे पर पड़ी।
बच्चों ने जब उसे खोला तो उसके अंदर भारी संख्या में आधार कार्ड रखा हुआ था। ज्यादातर कार्ड नगर पंचायत व रामपुर-जलालपुर आदि क्षेत्र के निवासियों के बने हुए थे।