2020/12/04

समस्तीपुर में घर के पास गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत,खेलने के दौरान गड्ढे भरी पानी मे गिर जाने से हादसा

SAMASTIPUR:  दलसिंहसराय में घर के पास गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रामपुर जलालपुर गांव निवासी राजीव कुमार की चार वर्षीया पुत्री फुटफुट कुमारी की मौत घर के पास के पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई।

 बताया जाता कि बच्ची खेलने के दौरान गड्ढे भरी पानी मे गिर गई। परिजनों ने घटना के तुरंत बाद बच्ची को पानी से निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।

 परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना के बाद बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है दो बहनों में मृतका सबसे छोटी थी।