2020/12/04

समस्तीपुर में लोजपा सांसद प्रिस राज रोसड़ा पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल जाना,आग से झुलसे दंपती को उन्होंने उचित इलाज का आश्वासन दिया

SAMASTIPUR: स्थानीय लोजपा सांसद प्रिस राज गुरुवार की शाम रोसड़ा के ढट्ठा गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल जाना। सभी अग्निपीड़ित परिवारों से आवश्यक जानकारी लेते हुए आग से झुलसे दंपती को भी उन्होंने उचित इलाज का आश्वासन दिया। पीड़ितों द्वारा अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलने की शिकायत पर सांसद ने तत्क्षण इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया। 

उन्होंने 24 घंटे के अंदर नियमानुकूल सभी सरकारी सहायता प्रदान कराने को कहा। मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार उर्फ स्वयंवर यादव, जगदीश पासवान, राम किशोर राय, राजेश महतो एवं शंभू पासवान समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

बताते चलें कि मंगलवार की देर रात सोमन यादव के दरवाजे पर लगे अलाव से लगी आग में 10 घर जलकर खाक हो गया था। जिसमें लाखों की संपत्ति स्वाहा होने के साथ एक अधेड़ दंपत्ति एवं दो पशु भी झुलस गए थे। ढ़ट्ठा के पश्चात सांसद प्रखंड के शाहपुर गांव पहुंचकर दुर्घटना में मौत हुई सिकंदर सदा के परिवार वालों से मिलकर मातमपूर्सी की।