2020/12/08

समस्तीपुर में दहेज के कारण गर्भवती नवविवाहिता की हत्या करने के मामले में मृतका के पिता ने कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की धमकी

SAMASTIPUR :  दलसिंहसराय थाने के केवटा गांव में चार माह पूर्व दहेज के कारण गर्भवती नवविवाहिता की हत्या करने के मामले में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार नही करने एवं अभियुक्तों के मेल और प्रभाव में आकर सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का आरोप मृतका के पिता बल्लोचक गांव के नुनु राय ने लगाया है। 

श्री राय ने प्रेषित पत्र में कहा है की उन्होंने डीएसपी, डीएम, सिविल सर्जन, एसपी, आईजी समेत डीजीपी को निबंधित डाक से पत्र भेजकर तीन माह से फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा गर्भवती बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत देने को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन कर पुन: पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्गत करने की गुहार लगाते- लगाते थक चुके हैं।

 यदि पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुन: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन नही कराती है तो मजबूर होकर 15 दिसंबर को समाहरणालय पर आत्मदाह करने की धमकी दी है