2020/12/23

पटना में ट्रक ने पुलिसवाले को कुचला, नो एंट्री में नहीं जाने दिया तो ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी

PATNA : पटना में एक ट्रक ड्राइवर की दादागिरी का मामला सामने आया है। NO ENTRY में जाने से रोके जाने पर उसने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमागार्ड के सिपाही को कुचलने की कोशिश की। उस पर ट्रक से जानलेवा हमला किया। सिपाही को ट्रक से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जवान के दोनों पैर को नुकसान पहुंचा है।


ट्रक ड्राइवर के दादागिरी का यह मामला पटना के अगमकुआं रेल आवेरब्रीज की है। घायल हुए होमगार्ड जवान का नाम रामनाथ यादव है। पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस सिपाही की ड्यूटी अगमकुआं रेल ओवरब्रीज पर थी। बाइपास की तरफ से एक ट्रक टाउर एरिया में इंट्री करना चाहता था, सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक शहर के अंदर ट्रक समेत दूसरी बड़ी गाड़ियों की NO ENTRY है। इसके बाद भी ट्रक ड्राइवर शहरी इलाके में जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इस पर सिपाही रामनाथ यादव ने सख्त तरीके से मना करने की कोशिश की। फिर ड्राइवर भी गुस्से में आया और वो रामनाथ को धक्का मारते हुए भागने लगा।

NMCH में कराया गया एडमिट
सिपाही को सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। भाग रहे ट्रक ड्राइवर को किसी तरह से पकड़ लिया गया। वो अब पुलिस के कब्जे में है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दूसरी तरफ घायल रामनाथ को इलाज के लिए NMCH में एडमिट कराया गया है। घायल जवान होमगार्ड में मधुबनी जिले का सिपाही है। वो लौकहा थाना के एकम्मा गांव का रहनेवाला है।