DESK : चोरी का आरोप महिला पर है तो उसकी पिटाई महिला को ही करनी चाहिए। भले ही इसकी गाइडलाइन पुरुष दें। बुधवार को छपरा के साहेबगंज में कुछ ऐसा ही सीन दिखा, जब पॉकेट से मोबाइल उड़ाने वाली महिला चोर के पास से 5 मोबाइल बरामद हुआ और इस अपराध के बदले पिटाई के लिए उसे घेर लिया गया।
पुरुषों ने शराफत दिखाते हुए खुद उसे हाथ नहीं लगाया, बल्कि वहीं मौजूद एक महिला को उसे पीटने की जिम्मेदारी दे दी। महिला ने उसे जमकर पीटा। जब भी वही रुकी, पुरुषों ने आवाज लगाई- चप्पल से पीटो, और मारो, मारो…। हालांकि इसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज कचहरी के पास की है।
कचहरी की भीड़ में पॉकेट से मोबाइल निकालती पकड़ी गई
बुधवार को साहेबगंज कचहरी में काफी भीड़ थी। लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी बीच एक व्यक्ति को लगा कि उसके पॉकेट पर किसी ने हाथ दिया है। अचानक से वह पीछे पलटा तो उसने देखा कि एक महिला उसका मोबाइल निकाल रही है।

उसने महिला को धर लिया और लोगों के बीच में चोर-चोर चिल्लाने लगा। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। महिला चोर को लोगों ने खुद नहीं पीटा बल्कि एक अन्य महिला से उसकी जमकर धुनाई करवाई.घटना की सूचना मिलते ही वहां नगर थाना पुलिस पहुंची और महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया.