2020/12/12

बिहार :शादी समारोह के दौरान तनी रायफल , सरेआम युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

BIHAR : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पड़रिया गांव में शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में नाचने-गाने के बीच उपजे विवाद में एक युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक 25 वर्षीय निकेश कुमार सिंह पड़रिया गांव निवासी विश्वनाथ सिंह का पुत्र था।

 दायें सीने के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही हैं। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। शुरूआती जांच में नाच व गुरहथी के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर उपजे विवाद की बात सामने आ रही हैं।  पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी रायफल को जब्त कर लिया है।बराती पक्ष के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही हैं।

बरात में लाए  देसी रायफल से मारी गई गोली

बताया जाता हैं कि रोहतास जिले के सासाराम से चरपोखरी थाना के पड़रिया गांव निवासी हर गोविंद सिंह के यहां बरात आई हुई थी। बरात के ही कुछ लोग देसी रायफल से हर्ष फायरिंग कर रहे थे।  गांव के लोगों ने नशे में धुत बारातियों को फायरिंग करने से मना किया। इसपर बाराती आक्रामक हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। आरोप हैं विवाद बढ़ने के बाद बारात में आये एक व्यक्ति ने देसी रायफल से युवक को सीने में गोली मार दी।  जिसके बाद बाद अफरातफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।  डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया।

 बरात में गुरहथी व नाच के दौरान हुआ था विवाद

बताया जाता हैं कि पड़रिया गांव में  शादी समारोह में नाच व गुरहथी के दौरान बराती व शराती पक्ष के बीच वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद रात्रि पहर गोली मार दी गई। इधर ,मृतक के चाचा रितेश कुमार सिंह का कहना है कि बरात में ज्यादातर लोग नशे में थे। उनको फायरिंग करने से रोका जा रहा था। लेकिन वो नहीं माने और रायफल निकाल कर गोली चला दी। जिसके बाद उनके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।