2020/12/21

बिहार : प्रेम विवाह से नाराज पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बेरहमी से पीटा, उतारे कपड़े

BHOJPUR : जिले के आरा शहर में एक कलयुगी बाप की घिनौनी करतूत सामने आई है। प्रेम विवाह किए जाने से नाराज पिता ने रविवार को अपने भाई के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। यहां तक की उसे पीटते-पीटते अर्द्धनग्न कर दिया। घटना आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक स्थान की है। इसे लेकर पीड़ित छात्रा ने संबंधित थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता व चाचा दोनों को गिरफ्तार कर को जेल भेज दिया है। इस मामले में मो. फिराेज अहमद तथा चाचा मो.शाहजहां को गिरफ्तार किया गया है।