BIHAR : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराबबंदी का मखौल उड़ाया जा रहा हैं. जी हां नशे में धुत एक शख्स खाकी वर्दी में खुद को थानाध्यक्ष बताते हुए सड़क पर हाई वॉल्टेज ड्रामा किया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी अनुसार वीडियो नालंदा थाना इलाके का बताया जा रहा है. औरनशेड़ी खुद को नालंदा थाना का थानाध्यक्ष बताते हुए बड़ी-बड़ी बाते कह रहा था. नशेड़ी की बातें सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. वहीं टल्ली कभी खुद को थानेदार बताता तो कभी थानेदार को चैलेंज करता रहा.
इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि हंगामा करने वाला नशेड़ी सफाईकर्मी है। वर्दी कहां से लाया इसका खुलासा जांचोपरांत होगा। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।