SAMASTIPUR : रेलवे गुमटी पर आए दिन होने वाले रेल हादसा को देखते हुए रेलवे मंडल के अति व्यस्त रेलवे गुमटी पर अब राहगीरों को सतर्क करने के लिए स्काउट व गाइड को लगाया गया है।
डीआरएम अशोक माहेश्वरी के निर्देशन में शुरू हुई इस अभियान में फाटक बन्द रहने की स्थिति में राहगीरों को लाइन पार नहीं करने, रेलवे गुमटी पार करने से पूर्व दोनों ओर सिगनल की स्थिति देखने आदि के बारे में बताया जा रहा है।
इस कार्य के लिए सीनियर स्काउट रोबरों को लगाया गया है। यहां बता दें कि रेलवे फाटक गिरा रहने के बाद भी लोग नीचे से घुस कर लाइन पार करने लगते हैं ऐसी स्थिति में गुमटी पर जाम फंस जाता है।
इससे कभी कभी गेटमैन गुमटी गिराना चाहता रहता है लेकिन वह गुमटी गिरा नहीं पाता। जिससे ट्रेन लेट होती है। आये दिन यह समस्या शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर भी दिखने को मिलता है।