SAMASTIPUR : सदर डीएसपी के नेतृत्व में जिला एसआईटी की टीम को लगातार दूसरे दिन भी शराब बरामदगी करने में कामयाबी मिली। पुलिस की टीम ने रात जिले के ताजपुर थाने के एनएच 28 के करीब दो किलोमीटर अंदर रामापुर महेशपुर गांव में तेल टैंकर से 281 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान पुलिस की टीम को देख कारोबारी फरार हो गया।
सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुहासे का फायदा उठाकर शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप तेल टैंकर से मंगाए हैं और रामापुर महेशपुर में अनलोड कर रहे हैं। सूचना पर उनके साथ इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या, डीआईयू प्रभारी परमानंद लाल कर्ण के साथ पुलिस की टीम ने छापेमारी की।
पुलिस मौके पर पहुंची तो टैंकर से शराब के कार्टन को अनलोड किया जा रहा था। पुलिस को देख तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने बेगूसराय नंबर टैंकर व पिकअप को जब्त कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।
Input-dainik Bhasker