MADHEPURA:मधेपुरा के मुरलीगंज से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने मॉर्निंग वाक के लिए निकले कारोबारी की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।
घटना पोखराम परमानंदपुर की है, जहां सुबह-सुबह टहलने निकले कारोबारी का शव वार्ड नंबर 10 स्थित मुसहरी के पास एक नाले में तैरता मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्शीश में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि कारोबारी टहलने के बाद घर नहीं पहुंचे तो उन्हें शक हुआ। उसी समय स्थानीय लोगों ने उनके लाश मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।